सब्जी प्रसंस्करण लघु योजना : डिहाइड्रेटेड सब्जियों से लाखों की कमाई का आसान तरीका
डिहाइड्रेटेड सब्जियों का व्यवसाय किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए कम लागत में अधिक मुनाफे का बेहतरीन अवसर है। जानिए छोटी यूनिट लगाने की लागत, मशीनें, प्रक्रिया, सब्सिडी और बाजार की पूरी जानकारी।
Keywords : डिहाइड्रेटेड सब्जियों की विशेष तकनीक] vegetable processing business in hindi , dehydrated vegetables business plan, food processing small business , food processing subsidy in hindi , vegetable dehydration process in hindi
हमारे देश में वर्ष भर बड़ी तादाद में सब्जियों का उत्पादन होता है। लेकिन भंडारण] प्रसंस्करण और समुचित बाजार व्यवस्था की कमी के कारण बड़ी मात्रा में सब्जियां खेतों और मंडियों में बिना किसी उपयोग के खराब हो जाती हैं। कई बार तो किसानों को लागत से भी कम कीमत पर सब्जियों को बेचना पड़ता है। ऐसे में यदि किसान सब्जियों को डिहाइड्रेशन तकनीक से प्रसंस्कृत व सुरक्षित करलें तो इन प्रसंस्कृत उत्पादों को बाजार में बिक्री कर लंबे समय तक कमाई की जा सकती है।
वर्तमान में देशी और विदेशी बाजारों में डिहाइड्रेटेड (सूखी) सब्जियों का चलन बढने से मांग तेजी से बढ़ी है। होटल] रेस्त्रा, फूड प्रोसेसिंग कंपनियां, रेडी-टू-कुक कंपनियां, सेना और ट्रैवल फूड उद्योग बड़ी मात्रा में इनका उपयोग करते हैं। किसान और ग्रामीण युवा छोटी डिहाइड्रेटेड सब्जी प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर इस अवसर का लाभ बखूबी उठा सकते हैं। यह कम पूजी से शुरू होने वाला उद्यम है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
डिहाइड्रेटेड सब्जियां :
डिहाइड्रेटेड सब्जियों से विशेष तकनीक द्वारा पानी या नमी को निकाल दिया जाता है। सामान्यतः सब्जियों में लगभग 80 – 90 प्रतिशत तक पानी होता है। जब इस नमी को नियंत्रित तापमान पर सुखाकर कम कर दिया जाता है] तो सब्जियां लंबे समय तक खराब नहीं होतीं ] साथ ही उनका वजन भी काफी कम हो जाता है। डिहाइड्रेशन के बाद सब्जियों का आकार छोटा हो जाता है लेकिन उनके पोषक तत्व काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन सूखी सब्जियों को पानी में भिगोकर या पकाकर आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।
सूखी सब्जियों की मांग :
पिछले कुछ वर्षों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विकसित हुआ है। इसके साथ ही रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। इन उत्पादों में सूखी सब्जियों का व्यापक उपयोग किया जाता है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों] पर्यटन स्थलों और यात्रा के दौरान इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों में भी डिहाइड्रेटेड सब्जियों का उपयोग बढ़ रहा है। होटल और रेस्टोरेंट उद्योग भी इनका बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं क्योंकि इनकी शेल्फ लाइफ लंबी होती है और इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
सब्जियों का चुनाव : ग्रामीण स्तर पर कई प्रकार की सब्जियों को डिहाइड्रेट करके बेचा जा सकता है। इन सब्जियों से सूखे फ्लेक्स] पाउडर या छोटे टुकड़ों के रूप में उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इनकी मांग मसाला उद्योग] सूप और इंस्टेंट फूड बनाने वाली कंपनियों में बहुत अधिक होती है। इनमें प्रमुख हैं-
- प्याज
- लहसुन
- टमाटर
- गाजर
- मटर
- गोभी
- मेथी पत्ता
- सोया
- करी पत्ता
- पालक
- हरी मिर्च
- आलू
- चुकन्दर
- करेला
- मूली

डिहाइड्रेटेड सब्जियां बनाने की प्रक्रिया : सूखी सब्जियां बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान है। थोड़ी तकनीकी जानकारी] सही उपकरणों और मशीनों की सहायता से इसे आसानी से किया जा सकता है।
सब्जियों का चयन : सबसे पहले ताजी] स्वस्थ और अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जियों का चुनाव किया जाता है। रोगग्रस्त या सड़ी हुई सब्जियों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
सब्जियों की धुलाई : सबसे पहले सब्जियों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर मिट्टी और अन्य अशुद्धियों को हटाया जाता है।
छीलना और काटना : इसके बाद सब्जियों को आवश्यक आकार में काटा जाता है। छोटे और समान आकार के टुकड़े जल्दी और समान रूप से सूखते हैं।
ब्लांचिंग : कुछ सब्जियों को हल्के गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए डुबोया जाता है। इस प्रक्रिया को ब्लांचिंग कहा जाता है। इससे सब्जियों का रंग और गुणवत्ता बनी रहती है।
सुखाने की प्रक्रिया : सब्जियों को सोलर ड्रायर या इलेक्ट्रिक ड्रायर में 50 से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुखाया जाता है। कुछ घंटों या दिनों में सब्जियों की नमी लगभग पूरी तरह निकल जाती है।
पैकिंग और भंडारण : पूरी तरह सूखने के बाद इन्हें एयर टाइट पैकेट में पैक किया जाता है] ताकि नमी वापस न आ सके। सही तरीके से पैक करने पर ये उत्पाद बिना खराब हुए 6 से 12 महीने तक सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
छोटी यूनिट के लिए आवश्यक मशीनें : इसके लिए बहुत महंगी मशीनों की जरूरत नहीं होती। एक छोटी इकाई के लिए निम्न उपकरण पर्याप्त होते हैं।
- सब्जी धुलाई टैंक
- सब्जी काटने की मशीन
- ब्लांचिंग टैंक
- सोलर या इलेक्ट्रिक ड्रायर
- वजन मशीन
- पैकिंग और सीलिंग मशीन

एक छोटी यूनिट के लिए आवश्यक मशीनों की अनुमानित लागत :
मशीन अनुमानित लागत (₹)
सब्जी वॉशिंग टैंक 30000
सब्जी कटर 40000
पल्पर मशीन 60000
मिक्सर/ग्राइंडर 20000
सोलर या इलेक्ट्रिक ड्रायर 80000
गैस स्टोव व कुकिंग केतली 50000
सीलिंग मशीन 15000
वजन मशीन 5000
कुल मशीनरी लागत त्र ₹300000
इन मशीनों की कुल लागत लगभग 3 लाख रुपये के करीब बैठती है।
जगह की जरूरत : एक छोटी इकाई स्थापित करने के लिए लगभग 500 से 800 वर्ग फुट जगह पर्याप्त होती है। इसमें कच्चा माल रखने] धुलाई और कटाई] सुखाने तथा पैकिंग के लिए अलग-अलग स्थान होना चाहिए। यदि यह इकाई गांव में स्थापित की जाए तो किसानों को ताजी सब्जियां सीधे उपलब्ध हो जाती हैं] जिससे परिवहन लागत भी कम हो जाती है।
उत्पादन और आय का अनुमान : यदि एक छोटी इकाई से प्रतिदिन लगभग 200 किलोग्राम ताजी सब्जियों का प्रसंस्करण किया जा सकता है। इस हिसाब से डिहाइड्रेशन के बाद लगभग 40 से 50 किलोग्राम तक सूखी सब्जियां प्राप्त होती हैं। इन सूखी सब्जियों का बाजार मूल्य आमतौर पर 300 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक होता है। इस हिसाब से प्रतिदिन लगभग 12000 से 16000 रुपये तक की बिक्री संभव है। यदि महीने में 25 दिन काम किया जाए तो कुल बिक्री लगभग 3 से 4 लाख रुपये तक हो सकती है। सभी खर्चों को निकालने के बाद 1 से 1-5 लाख रुपये तक मासिक शुद्ध लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
विपणन की संभावनाएं :
डिहाइड्रेटेड सब्जियों की बिक्री के लिए कई तरह के बाजार उपलब्ध हैं। इन उत्पादों के विपणन के लिए निम्न स्थानों पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- होटल और रेस्टोरेंट
- रेडी-टू-कुक फूड कंपनियां
- मसाला उद्योग
- सुपरमार्केट और किराना दुकानें
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

डिहाइड्रेटेड (सूखी) सब्जियों की कुछ महत्वपूर्ण बातें :
- पोषण (Nutrition) % डिहाइड्रेशन में पानी हटाया जाता है] लेकिन विटामिन] मिनरल और फाइबर का बड़ा हिस्सा सुरक्षित रहता है। खासकर विटामिन ए] आयरन] फाइबर अच्छी मात्रा में बने रहते हैं।
- लंबी शेल्फ लाइफ % ताजी सब्जियाँ जल्दी खराब हो जाती हैं] जबकि डिहाइड्रेटेड सब्जियाँ 6 महीने से 12 महीने तक सुरक्षित रह सकती हैं। बिना फ्रिज के भी लम्बे समय तक स्टोर की जा सकती हैं
- स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट आसान % डिहाइड्रेटेड सब्जियों का वजन बहुत कम हो जाता है। इन सब्जियों का 80 से 90प्रतिशत पानी निकल जाता है लिहाजा कम जगह में ज्यादा स्टॉक रखा जा सकता है। इसलिए इनको एक्सपोर्ट और ऑनलाइन बिजनेस के लिए बढ़िया विकल्प के रूप में किया जा सकता है ।
- फायदेमंद बिजनेस % कच्चा माल (सब्जी) सस्ता मिलता है वैल्यू एडिशन के बाद कीमत कई गुना बढ़ जाती है जैसे एक किलो ताजी प्याज → 100 से 150 ग्राम सूखी प्याज] लेकिन कीमत 3 से 5 गुना तक मिल सकती है ।
- उपयोग बहुत ज्यादा % डिहाइड्रेटेड सब्जियाँ कई जगह इस्तेमाल होती हैं& जैसे रेडी-टू-कुक फूड ( होटल और रेस्टोरेंट] घरों में जल्दी खाना बनाने के लिए खूब इस्लेमाल में लाया जाता है।
- किसानों के लिए नुकसान कम करने का तरीका % फसल खराब होने या दाम गिरने पर सब्जी सुखाकर बचाई जा सकती है। ग्लट सीजन में प्रोसेसिंग करके बाद में अच्छे दाम पर किसान बेच सकते हैं ।
- छोटे स्तर पर भी शुरू किया जा सकता है । शुरुआत ₹ 50 हजार & ₹ 2 लाख में छोटी यूनिट से हो सकती है ।
- ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए अच्छा अवसर उपलब्ध कराता है।
- एक्सपोर्ट डिमांड % भारत से सूखी सब्जियों की मांग बढ़ रही है खासकर यूरोप] अमेरिका ] मिडिल ईस्ट में प्याज] लहसुन] मेथी] मटर की ज्यादा मांग है।
कुछ सावधानियाँ :
- सही तापमान पर ड्राइंग जरूरी है।
- नमी 5 से 10 प्रतिशत से कम रखनी चाहिए ।
- पैकिंग एयरटाइट होनी चाहिए ।
- साफ-सफाई (हाइजीन) बहुत जरूरी पहलू होता है।
लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन :
डिहाइड्रेटेड सब्जियों का व्यवसाय शुरू करने के लिए कुछ आवश्यक लाइसेंस लेने की जरूरत होती हैं। सबसे पहले Food Safety and Standards Authority of India से खाद्य लाइसेंस लेना आवश्यक होता है। इसके अलावा छोटे उद्योग के रूप में पंजीकरण के लिए Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises के अंतर्गत उद्यम रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। ये दोनों पंजीकरण होने से व्यवसाय को कानूनी मान्यता मिलती है और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।
सरकारी सहायता : Dehydrated (सूखी) सब्जियों का बिजनेस processing category में आता है] इसलिए इस पर सरकार की कई योजनाएँ लागू होती हैं। अगर आप सही तरीके से apply करें तो 30&-50 फीसदी तक सरकारी छूट मिल सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण योजना है। Pradhan Mantri Formalisation of Micro Food Processing Enterprises Scheme, इस योजना के अंतर्गत छोटे फूड प्रोसेसिंग उद्यमों को लगभग 35 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अलावा प्रशिक्षण] तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त Ministry of Food Processing Industries मे भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को प्रोत्साहित कर रहा है।
निष्कर्ष :
आज के समय में कृषि को लाभकारी बनाने के लिए केवल उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है] बल्कि प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। डिहाइड्रेटेड सब्जियों की छोटी इकाई इसी दिशा में एक प्रभावी कदम हो सकती है। कम निवेश] सरल तकनीक और बढ़ती बाजार मांग के कारण यह व्यवसाय किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए आय का एक स्थायी स्रोत बन सकता है। यदि सही योजना] प्रशिक्षण और विपणन रणनीति के साथ इस उद्यम को शुरू किया जाए तो गांव में बैठकर भी लाखों रुपये की कमाई संभव हो सकती है।

