20230315 144447

डॉ. जितेंद्र सिंह के बारे में

Khetikibaate.com  ब्लॉग पर आपका स्वागत है। यह ब्लॉग देश के उन करोड़ों Farmers, Farm Women, Agriculture Labours एवं Unemployed Rural Youth को समर्पित है जो खेती तो करते हैं, पर इसको अलाभकारी व्यवसाय समझते हैं या फिर किसी मजबूरी वश इस व्यवसाय से जुड़े हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से इस ‘मजबूरी को मजबूती’ में यानी आपके  Passion में बदलने का काम करना है। हमेशा याद रखे कि “जीतने वाला कोई अलग काम नही करता but हर काम को अलग तरीके से करता है।” भारतीय कृषि में इसी तरीके को बदलने की जरूरत है, ताकि खेती को भी अन्य व्यवसायों की तरह लाभकारी बनाया जा सके।

नमस्कार,

डॉ. जितेंद्र सिंह

मेरा नाम  Dr. Jitendra Singh हैं। मैं वाराणसी के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Udai Pratap Autonomous College के कृषि संकाय में Senior Faculty हॅू। पूर्वांचल में इस संस्थान को लोग “गरीबों का आक्सफोर्ड” भी कहते हैं। राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित शोध परियोजना “Scientific Validation of Natural Farming” के Principal Investigator ( प्रधान अनुसंधानकर्ता ) के रूप में भी कार्य कर रहा हू।  मैं लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से प्रिंट मिडिया ( हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, आज समाचार  पत्र ) के माध्यम से खेती-किसानी, पशुपालन, खाद्यान्न उत्पादन, सब्जी उत्पादन, फलोंत्पादन, रेशमकीट पालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, कृषि में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, कृषि एवं ग्रामीण विकास आधारित विषयों में समय-समय पर देश के किसानों एवं ग्रामीणों को लाभकारी जानकारी देने का काम किया है।

इसके अतिरिक्त कुरूक्षेत्र, योजना, विज्ञान प्रगति, उद्यमिता, प्रतियोगिता दर्पण, खेती, फल-फूल, कृषि चयन जैसी Popular Magazines में Articles के  माध्यम से खेती-किसानी एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी समय -समय पर किसानों तक बखूबी पहॅुचाने का काम भी किया हूॅ। इस तरह से अब तक तकरीबन 500 से अधिक Articles Published हो चुके हैं।

इसके आतीरिक्त मैंने जनसंचार Radio/ T.V. के माध्यम से भी Farming Community में जागरूकता फैलाने का काम किया है, जिससे कृषि एवं ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी ढंग से लोगो तक पहुंचाया है। Radio/ T.V.  में अब तक लगभग 40 से अधिक वार्ताएं वाराणसी के आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्र से प्रसारित हो चुकी है।  

मेरा मानना है कि कृषि और किसान की उन्नति तभी संभव है जब Academic Knowledge (शैक्षणिक ज्ञान)  को Practical Experiences( व्यावहारिक अनुभवों ) के साथ जोड़ा जाए। इसके लिए Writing और Blogging  को माध्यम बनाकर अपने विचार, अनुभव और अनुसंधान परख दृष्टिकोण को व्यापक स्तर पर साझा करने का प्रयास किया जाएगा। यह ब्लॉग न सिर्फ खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि Students, Researchers एवं Policy Makers के लिए भी उतना ही उपयोगी सिद्ध होगा।

आज Social Media का जमाना है। लिहाजा, देश के किसानों से Social Media के माध्यम से सीधे जुड़ने का समय आ गया है। सोशल मीडिया आज के दौर में अपने विचार लोगों तक पहुॅचाने के एक बहुत ही Powerful Tool है। आज किसान खेत की मेंड में बैठकर फसल बोने से लेकर मंडी भाव तक या फिर मौसम का हाल जानना हो, सब कुछ मोबाइल से हासिल कर रहा है।

Educational Qualification

  • मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा High School एवं Intermediate यूपी बोर्ड से किया।
    • B.Sc. (Ag. & A.H.) M. Sc. Ag. ( Agril. Extension)  C. S. Azad University of Agriculture & Technology, Kanpur से पूरा किया।Ph. D (शोधकार्य) Institute of Agricultural Sciences, Banaras Hindu University, Varanasi से पूरा किया।
    • NET ( 2001) Indian Council of Agricultural Research, New Delhi से पास किया।

यह ब्लाग मैंने उन लोगों की मदद के उददेश्य से शुरू किया है जो खेती में कुछ नया करना चाहते है, समाज में नई पहचान बनाना चाहते हैं और साथ में खेती से खूब पैसा भी कमाना चाहते हैं। आपको बता दूॅ, दुनिया में एक खेती ही ऐसा व्यवसाय है जो कभी बंद होने वाला नही है।

यदि आपके लिए यह ब्लॉग थोडा भी उपयोगी साबित हो रहा हो, तो आपसे विनम्र अनुरोध है कि प्रेरणा और उत्साह वर्धन के लिए Feedback जरूर दें। इसके अतिरिक्त यदि आाप कुछ पूछना चाहते हैं तो आाप हमें Khetikibaate.com ब्लॉग पर सीधे mail  भी लिख सकते हैं।

Contact Information:
Email: drsingh360@gmail.com

Similar Posts

6 Comments

    1. सर आप जैसे वरिष्ठ और विव्दान प्रोफेसर का मेरे ब्लाग के बारे में लिखा गया एक-एक शब्द मेरे लिए अनमोल मोती की तरह हैं।आपकी यह हौसल अफजाई मुझे हमेशा प्रेरित करेगी।
      बहुत-बहुत धनयवाद एवं आभार, सर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *